{"_id":"5e56b6818ebc3ef3c81453f3","slug":"hathras-dm-expressed-resentment-over-the-poor-progress-of-sasni-and-mursan-in-jsy-hathras-news-ali2277428181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जेएसवाई में सासनी व मुरसान की प्रगति खराब होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जेएसवाई में सासनी व मुरसान की प्रगति खराब होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
हाथरस: सीएमओ कार्यालय में आयोजित बैठक उपस्थित विभागीय लोग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जिला स्वास्थ्य समिति की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने सभी सीएचसी, पीएचसी और बागला जिला संयुक्त अस्पताल में आने वाले वृद्ध और दिव्यांग मरीजों के लिए अलग से काउंटर बनाने एवं प्राथमिकता के आधार पर उपचार करने के निर्देश दिए। डीएम ने समस्त एमओआईसी को 1000 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया
।
एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने जेएसवाई की प्रगति के बारे में जानकारी दी। जेएसवाई में सासनी और मुरसान की प्रगति कम होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। डीएम ने आशाओं के भुगतान के बारे में जानकारी ली। सादाबाद तथा हसायन में आशा का भुगतान कम होने पर डीएम ने प्राथमिकता के आधार पर भुगतान करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के उपरांत अस्पताल 18 घंटे रुकने वाली महिलाओं का प्रतिशत 87 प्रतिशत है।
जननी शिशु सुरक्षा योजना में डाटा फीडिंग सही न होने पर डाटा ठीक कराने के डीएम ने निर्देश दिए। टीकाकरण में सिकंदराराऊ, सासनी तथा सहपऊ की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए जनपद में संचालित किए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण 4,226 के मुकाबले 2,951 होने पर डीएम ने तत्काल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का टीम बनाकर दौरा करने के निर्देश दिए।