फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM expressed displeasure over the slowness in the work of Operation Rejuvenation

हाथरस : ऑपरेशन कायाकल्प के कामों में सुस्ती पर डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 17 Jun 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM expressed displeasure over the slowness in the work of Operation Rejuvenation
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायतराज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर के निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प, राज्य/केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त धनराशि और अनुदान राशि के व्यय की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा की। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्यों में सुस्ती पर डीएम नाराजगी जताई।
डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि जिले में 463 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत 460 ग्राम पंचायतों में स्थल का चयन कर लिया गया है। 458 जगह सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। दो ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण के लिए स्थल उपलब्ध नहीं है। ग्राम पंचायत हतीसा नवगठित है। यहां स्थल के चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जहां भूमि से संबंधित समस्या है, वहां संबंधित एसडीएम से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि के आवंटन की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू कराया जाए। डीपीआरओ ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 24 पंचायत भवन के अनुरक्षण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके सापेक्ष पांच की पूर्ति कर ली गई है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर, शासकीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की मरम्मत आदि का कार्य कराया जाना था। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि जिले में 234 हैंडपंपों की रिबोरिंग और 530 हैंडपंपों की मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत इस माह तक 199 हैंडपंपों की रिबोरिंग और 498 हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य किया गया है। डीएम ने रिबोर एवं मरम्मतशुदा हैंडपंपों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान रिबोर एवं मरम्मत कार्य में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाए। जिले में 279 ग्राम पंचायतों में पूर्व से पंचायत भवन निर्मित हैं।

अब जिले में 184 पंचायत भवनों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत 182 ग्राम पंचायतों में भूमि का चयन कर लिया गया है। 139 पंचायत भवनों का निर्माण करा दिया गया है। आठ पंचायत भवनों पर छत स्तर पर, दो पंचायत भवन प्लास्टर स्तर पर और 30 पंचायत भवन पिलर स्तर पर निर्माणाधीन हैं। दो ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण के लिए सार्वजनिक भूमि उपलब्ध न होने की दशा में लक्ष्य संशोधित करने के लिए निदेशालय को सूचना प्रेषित कर दी गई है। डीएम ने निर्मित समस्त पंचायतघरों में फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, कंप्यूटर प्रिंटर सहित उपलब्ध कराते हुए तत्काल इनको सक्रिय कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed