फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM expressed displeasure over slow progress of construction works

हाथरस: निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 08 Jul 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM expressed displeasure over slow progress of construction works
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों का जायजा लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में विकास एवं निर्माण कार्यों की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने समीक्षा की। बैठक के दौरान डीएम ने वर्तमान में चल रही योजनाओं, सर्वे, अभियान आदि के संबंध में प्रगति रिपोर्ट आगामी बैठक में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ कामों की धीमी प्रगति पर नाराजगी भी जताई।
डीएम विकास एवं निर्माण कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक कार्यप्रगति की विभागवार समीक्षा के दौरान सभी स्वीकृत परियोजनाओं का प्रभावी अनुश्रवण करने के बारे में विभागीय अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। डीएम ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत के हो रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। राजकीय विद्यालय कुरसंडा के निर्माण कार्य, सेतु निगम द्वारा तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के बारे में प्रगति जानी। कार्य की प्रगति धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने सीएमओ से दवाइयों की उपलब्धता, एंबुलेंस, 15 जुलाई तक डोर-टू-डोर विशेष सर्विलांस अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी ली। महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लगातार अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए लगातार अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ ने बताया कि 30 से 35 गाड़ियां, जोकि खराब हैं, उनको कंडम घोषित कराने के लिए मुख्यालय को सूचना प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने छात्रवृत्ति एवं पेंशन के बारे में भी जानकारी ली। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पेंशन की प्रथम किस्त प्राप्त हो गई है तथा पेंशनर के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जुलाई माह में प्रारंभ हो जाएंगे। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन की बंद पड़ी दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नए सिरे से आवंटित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed