{"_id":"60c0f5358ebc3ee4a4154524","slug":"hathras-dm-expressed-displeasure-over-slow-progress-of-ayushman-scheme-hathras-news-ali265111114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आयुष्मान योजना की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आयुष्मान योजना की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीएम रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग तथा भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा की। कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, खाद, बीज, कृषि यंत्र वितरण आदि की समीक्षा करते हुए डीएम ने इन योजनाओं की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए।
डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को विभिन्न किश्तों में जो भुगतान हुआ है, उसकी स्थिति स्पष्ट की जाए। उप कृषि निदेशक ने बताया कि 81 कृषकों का खरीफ, 2020 में 3.98 लाख की क्षतिपूर्ति प्राप्त हुई है। कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए कृषि विभाग का पोर्टल खोल दिया गया है। कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त करना होगा।
आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने सीएमओ डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी को सूची में दर्ज सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने आयुष्मान योजना की प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
डीएम ने सीएमओ को जिले में संचालित गोशालाओं को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही सहभागिता योजना की प्रगति संतोषजनक न होने पर इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत समय से भूमि एवं जल संरक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि संरक्षण अधिकारी को मनरेगा योजना के तहत जनपद में लगभग 75 तालाब खोदवाने के निर्देश दिए।