{"_id":"61804261b7eb131cc2316183","slug":"hathras-diwali-incentive-scheme-of-roadways-will-start-from-today-hathras-news-ali277251032","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज से शुरू होगी रोडवेज की दिवाली प्रोत्साहन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज से शुरू होगी रोडवेज की दिवाली प्रोत्साहन योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मंगलवार से रोडवेज में दिवाली प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन होगा। दो नवंबर से 11 नवंबर तक चलने वाली प्रोत्साहन योजना में चालक परिचालक व कार्यशाला कर्मियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डिपो के अफसरों ने दिल्ली रूट पर अधिक से अधिक बसों के संचालन की कार्ययोजना तैयार कर ली है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की काफी समय से इनकम सही नहीं चल रही है। अब दिवाली पर्व पर डिपो के अफसर यात्रियों को राहत देने व इनकम को बढ़ाने की कवायद में जुट गए हैं। इसी क्रम में निगम स्तर से दिवाली प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया गया है।
तीन हजार किलोमीटर संचालन पर चालक परिचालकों को चार हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही त्योहार की अवधि में बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। मंगलवार व बुधवार को दिल्ली रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। दिवाली वाले दिन लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।