{"_id":"5ee670388ebc3e42fe2762ed","slug":"hathras-district-ration-dealers-will-not-be-able-to-deposit-electricity-bill-hathras-news-ali236094675","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले राशन डीलर नहीं कर सकेंगे बिजली बिल जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले राशन डीलर नहीं कर सकेंगे बिजली बिल जमा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में राशन की दुकानों पर डीलर बिजली का बिल जमा नहीं कर सकते, क्योंकि शासन स्तर से बिजली उपभोक्ताओं का डाटा डीलरों को दी गई मशीन में फीड नहीं किया गया है। अब निगम के चेयरमैन ने बिजली अफसरों को डाटा फीड कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि उपभोक्ता राशन की दुकानों पर भी बिजली का बिल जमा कर सकें।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में राशन की दुकानों पर आरई की मशीनें हैं। इन मशीनों में अभी तक शासन स्तर से बिजली उपभोक्ताओं का डाटा फीड नहीं किया गया है। इस कारण राशन डीलर जिले में बिजली के बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। ना ही बिजली बिल जमा करने पर उनको बिल जमा करने पर मिलने वाली राशि का लाभ मिल पा रहा है। बिजली विभाग इसे लेकर लगातार प्रयासरत हैं, ताकि अनलॉक वन में लोग राशन की दुकानों पर आसानी से बिल जमा कर सकें। निगम को राजस्व मिल सके।
निगम के चेयरमैन ने बिजली अधिकारियों को डाटा फीड करने के लिए कहा है। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है प्रदेश में राशन की दुकानों पर चार तरह की मशीन है। अपने जिले में आरई की मशीन है, जिनमें उपभोक्ताओं का डाटा फीड नहीं हो सका है। इस कारण बिजली बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। इनिगम के चेयरमैन ने डाटा फीड करने के निर्देश दिए हैं।