{"_id":"650319a25d077bb3020bfe16","slug":"hathras-district-hospital-shows-minor-as-adult-in-x-ray-report-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिला अस्पताल ने रिपोर्ट में नाबालिग को दिखाया बालिग, 16 को 18 साल दिखाने की हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिला अस्पताल ने रिपोर्ट में नाबालिग को दिखाया बालिग, 16 को 18 साल दिखाने की हुई शिकायत
Thu, 14 Sep 2023 08:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Sep 2023 08:03 PM IST
सार
शिकायत पत्र में कहा गया है कि प्रार्थी की नाबालिग बेटी को एक मामले में दर्ज एफआईआर के तहत पुलिस द्वारा उसकी आयु की जानकारी करने हेतु कराए गए एक्स-रे की रिपोर्ट झूठी व गलत तैयार कर 18 साल की दर्शा दी गई है, जबकि उसकी बेटी की उम्र अभी 16 साल पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में हुए एक्स-रे की रिपोर्ट में नाबालिग को बालिग दिखाने की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बागला संयुक्त अस्पताल से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना हाथरस गेट के मोहल्ला श्रीनगर पीपल चौक निवासी व्यक्ति ने सीएमएस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि प्रार्थी की नाबालिग बेटी को एक मामले में दर्ज एफआईआर के तहत पुलिस द्वारा उसकी आयु की जानकारी करने हेतु कराए गए एक्स-रे की रिपोर्ट झूठी व गलत तैयार कर 18 साल की दर्शा दी गई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का कहना है कि जबकि उसकी बेटी की उम्र अभी 16 साल पूरी नहीं हुई है। पीडि़त ने इस मामले की सीएमएस के अलावा, सीएमओ, जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के उच्चधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन