{"_id":"69bcd5128a3d22525e03c42c","slug":"hathras-district-hospital-emergency-power-failure-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस जिला अस्पताल: इमरजेंसी की बिजली गुल, हुई परेशानी, घायल व अन्य मरीजों को टार्च की रोशनी में देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस जिला अस्पताल: इमरजेंसी की बिजली गुल, हुई परेशानी, घायल व अन्य मरीजों को टार्च की रोशनी में देखा
Fri, 20 Mar 2026 10:42 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:42 AM IST
सार
जिला अस्पताल की इमरजेंसी आधा घंटे बिजली गुल हो गई। इस दोरान घायल व अन्य मरीजों को टार्च की रोशनी में देखा गया।
विज्ञापन
बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 19 मार्च शाम को आधा घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इमरजेंसी में इन्वर्टर खराब होने के कारण बिजली गुल होने से परिसर में अंधेरा हो गया।
विज्ञापन
इस कारण उस दौरान घायल व अन्य मरीजों को टार्च की रोशनी में देखा गया। बिजली आने के बाद व्यवस्था सुचारू हो सकी। सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि थोड़ी देर के लिए समस्या आई थी, जिसे दूर करा दिया गया है।
विज्ञापन