फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: District administration also mobilized to make Janata curfew a success

हाथरस: जिला प्रशासन भी जुटा जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में

Sat, 21 Mar 2020 10:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: District administration also mobilized to make Janata curfew a success
हाथरस: मरीज मास्क लगाकर एक चिकित्सक को दिखाने आए। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन ने आम जन संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने जनता से पीएम द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू में सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक का पूर्ण रूप से अनुपालन कर उसे सफल बनाने की अपील की है।
डीएम ने कहा है कि कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर, साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था की जाए। लोगों के ज्यादा संपर्क में आने वाले दरवाजे के हैंडल, कमरों का दरवाजे का हैंडल, टॉयलेट डोर, पर्दे, आदि स्थानों की हाइपोक्लोराइड सोल्यूशन से मैपिंग कराई जाए। जिले के सभी पार्क, स्पा सेंटर, जिम, सिनेमा घर, मल्टीप्लेक्स, मॉल आदि दो अप्रैल तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा है कि विदेश यात्रा से लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति जिला चिकित्सालय में संपर्क कर अपनी जांच अवश्य कराएं। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सूचना छिपाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो शिफ्टों में चलेगी कलेक्ट्रेट
हाथरस। कोरोना को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। अब प्रशासन भी कोरोना वायरस को लेकर किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं ले रहा है। एडीएम जेपी सिंह ने कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों को कार्यालय में आने के लिए दो शिफ्टों में विभाजित कर दिया है। एडीएम ने 9.30 बजे से 1.30 बजे व दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक की शिफ्ट बनाई है। कलेक्ट्रेट में तैनात सभी कार्मिकों को अपनी अपनी शिफ्ट में आने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में कराया छिड़काव
हाथरस। कलेक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया। परिसर के सभी कार्यालयों में पालिका प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस के बचाव को लेकर छिड़काव किया गया। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशिकांत गौतम ने बताया कि कोरोना को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार से छिड़काव की सिफारिश की गई थी। इसके बाद नगर पालिका द्वारा छिड़काव कराया गया है। इसके अलावा अन्य कई कार्यालयों में भी छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed