{"_id":"5f173f868ebc3ea072615956","slug":"hathras-dispute-over-mobile-firing-hathras-news-ali2392387190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मोबाइल को लेकर विवाद, हुई फायरिंग 18-16-32","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मोबाइल को लेकर विवाद, हुई फायरिंग 18-16-32
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव संगीला में मोबाइल फोन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले की आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
इगलास रोड स्थित गांव संगीला में कुछ युवक एक जगह पर बैठे हुए थे। इस बीच उनमें बहस होने लगी। बताया जा रहा है कि एक मोबाइल फोन को लेकर बहस बहुत ज्यादा बढ़ गई, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी और फिर मारपीट होने लगी। इस दौरान वहां पर मौजूद इगलास क्षेत्र के एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इसकी सूचना एक युवक ने फोन पर पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व पीआरवी मौके पर पहुंच गई, लेकिन उस वक्त तक फायरिंग करने का आरोप मौके से फरार हो गया। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट मनोज शर्मा का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।