फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Director of Basic Education honored Poonam

हाथरस : बेसिक शिक्षा निदेशक ने पूनम को किया सम्मानित

Thu, 01 Sep 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Director of Basic Education honored Poonam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय बसई काजी में कार्यरत शिक्षिका पूनम दीक्षित ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। पंचम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में पूनम दीक्षित द्वारा कुश्ती पहलवान बबीता फोगाट पर आधारित कहानी ने उन्हें विजयी बनाया है। इसके लिए पूनम को जिला एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मंगलवार को एससीईआरटी लखनऊ में हुए सम्मान समारोह में प्रदेश के बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर ने पूनम दीक्षित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य सचिव अनुसंधान संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय बसई काजी की शिक्षिका पूनम दीक्षित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देकर खेल खेल में सीखने की क्षमता में वृद्धि करने का प्रयास करती हैं। इन्हीं प्रयासों के लिए उन्हें प्रदेश स्तर से पुरस्कृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed