फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DIOS churned on the plans of governance with the principals

हाथरस: प्रधानाचार्यों के साथ डीआईओएस ने किया शासन की योजनाओं पर मंथन

Sat, 15 Aug 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DIOS churned on the plans of governance with the principals
हाथरस: बागला कॉलेज में आयोजित बैठक में मौजूद प्रधानाचार्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला इंटर कॉलेज परिसर में डीआईओएस ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। जिसमें शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर मंथन किया गया। वहीं निर्धारित अवधि में सभी योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बागला इंटर कॉलेज के केंद्रीय हॉल में जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए माध्यमिक विद्यालयों की एक प्रशिक्षण बैठक हुई। जिसमें डीआईओएस ने कोविड-19 के कारण समस्त विद्यालयों में जूम एप के माध्यम से शिक्षण कार्य कराने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया। बोर्ड परीक्षा की फीस जमा होने की स्थिति, इस सत्र में प्रवेश की स्थिति, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चयन बोर्ड द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण करने की सूचना एवं इनके सत्यापन एवं वेतन भुगतान की स्थिति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डाटा शत प्रतिशत फीड कराए जाने के निर्देश दिए गए। छात्रवृत्ति के फार्म ऑनलाइन भरवाने की प्रक्रिया, महिला सुरक्षा समिति का गठन, सुमंगला कन्या योजना के फार्म भरवाना, संचारी रोगों की जानकारी का प्रसार एवं प्रचार करना, हर विद्यार्थी तक जूम एप, वाह्टसएप या नोट्स के माध्यम में पाठ्य सामग्री पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करना आदि बिंदुओं पर विस्तार से बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ .राजेश कुमार शुक्ल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ रामबाबू सिंह एवं बसंत कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. सत्यभान गुप्ता, राजीव अग्रवाल, डॉ मुकेश कुमार, रावत, रामतेज, डॉ प्रीतिका शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed