फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dialogue with female students on domestic violence

हाथ्ररस : घरेलू हिंसा पर छात्राओं से किया संवाद

Fri, 05 Mar 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dialogue with female students on domestic violence
हाथरस : बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित विद्यार्थी उन्नयन कार्यक्रम में मंचासीन शिक्षक-शिक्षिकाए? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज में नारी सशक्तीकरण पर ‘महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा के रोकथाम के उपाय’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. केएन त्रिपाठी ने घरेलू हिंसा के कारणों एवं उसके समाधान पर छात्राओं के साथ संवाद किया। डॉ. सुनंदा महाजन ने यौन उत्पीड़न एवं बाल अपराध पर पॉक्सो एक्ट व हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता पर चर्चा की।

डॉ. उदय प्रताप सिंह, डॉ. प्रीती वर्मा अंग्रेजी, डॉ. विमलेश, डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. प्रीती वर्मा वाणिज्य, सामाजिक संगठन से जुड़े कपिल अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को अंतर्मुखी होने के बजाए अपराधों के प्रति बर्हिमुखी होना चाहिए और उसकी शिकायत तत्काल करनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. पिंकी, डॉ. प्रीती दीक्षित, डॉ. कपिल गुप्ता, रेखा रानी शर्मा, डॉ. नीतू नागपाल, यतीश नगाईच, योगेश ठेनुआं, चंद्र प्रकाश सिंह, मानपाल, बृजकिशोर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रशेखर रावल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed