{"_id":"5f36dc878ebc3e4ae20478d9","slug":"hathras-dhansi-borewell-land-near-district-and-sessions-court-premises-stir-hathras-news-ali241240017","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के पास धंसी बोरवेल की जमीन, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के पास धंसी बोरवेल की जमीन, हड़कंप
विज्ञापन
हाथरस: न्यायालय परिसर में जमीन धंसने से हुए गड्ढे को देखते अधिवक्ता।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लगातार हुई बारिश से जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पुराने बोरवेल की जमीन धंस गई, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने धसके स्थान को सुरक्षित करने की मांग की है।
शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अधिवक्ता की बाइक जमीन धंसकने से असंतुलित होकर गिर गई। मौके पर अधिवक्ताओं की भीड़ लग गई। वहां इन लोगों ने देखा तो वहां एक लंबा और गहरा गड्ढा था, जिसकी नीचे से मिट्टी लगातार धंस रही थी। कुछ जानकारों ने बताया कि यहां पर पहले बोरवेल था, जो शायद नगर पालिका द्वारा हटा लिया गया है।
इसके चलते यह जगह खोखली हो गई है। इसमें हो रहे गड्ढे के आसपास कई अधिवक्ताओं की सीटें हैं और चंद कदमों पर ही दो एडीजे कोर्ट भी बनी हुई हैं। इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट बार के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि इस गड्ढे को भरवाया जाए और इस स्थान पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है।