फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Devar went to get married, sister-in-law committed suicide

हाथरस: देवर गए थे शादी रचाने, भाभी ने की आत्महत्या

Thu, 02 Jul 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Devar went to get married, sister-in-law committed suicide
हाथरस: विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के बाद मौके पर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर में शादी वाला परिवार में खुशियों का माहौल एकदम से गम में बदल गया। दो देवरों की जब घर से बरात गई हुई थी तो पीछे भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर निवासी बच्चन सिंह के दो छोटे भाइयों की मंगलवार को शादी थी। परिवार में शादी के माहौल के चलते काफी खुशी थी। घुड़चढ़ी के बाद बच्चन सिंह अपने दोनों भाइयों की बरात लेकर शादी के लिए रवाना हो गए। इधर देर रात को बच्चन सिंह की पत्नी रत्नेश ( 30 वर्ष ) ने कमरे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर गांव आस-पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शादी वाले घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला के दो देवरों की मंगलवार को शादी थी। फिलहाल आत्महत्या के कारण को लेकर छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-योगेश कुमार, सीओ सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed