{"_id":"619547aeb5a4994a4c5b992c","slug":"hathras-deteriorating-condition-of-retired-worker-in-district-panchayat-office-death-hathras-news-ali278396430","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला पंचायत दफ्तर में सेवानिवृत्त कर्मी की बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला पंचायत दफ्तर में सेवानिवृत्त कर्मी की बिगड़ी हालत, मौत
विज्ञापन
भूरी सिंह का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को एक सेवानिवृत्त कर्मी की हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। यह कर्मी अपनी पेंशन के बारे में जानकारी करने के लिए वहां आया था। इस घटना के बाद वहां खलबली मच गई। परिजन शव को गांव ले गए और वहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रिटायर कर्मी के बेटे का आरोप है कि उसके 85 वर्षीय पिता अपनी पेंशन की समस्या को लेकर कई साल से कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इसकी वजह से वह परेशान हो गए और वहां उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया निवासी 85 वर्षीय भूरी सिंह जिला पंचायत से टीओ के पद से रिटायर हुए थे। उनकी पेंशन फिक्शेसन का पैसा अटका हुआ था। वह लगातार जिला पंचायत कार्यालय में चक्कर लगा रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
बुधवार को भी वह जिला पंचायत कार्यालय गए और वहां इस समस्या को लेकर अपर मुख्य अधिकारी से मिले। उनके बेटे का कहना है कि इस दौरान उनके पिता की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन अपर मुख्य अधिकारी व अन्य कर्मियों ने उन्हें शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन वहां से शव को लेकर चले गए।
उनके पुत्र का कहना है कि उनके पिता पेंशन संबंधी समस्या को लेकर परेशान थे और इस सिलसिले में जिला पंचायत कार्यालय गए थे। वहां उनकी तबियत बिगड़ गई और फिर मौत हो गई। उनका कहना है कि उनके पिता की समस्या का जिला पंचायत के लिपिक व अधिकारी समाधान नहीं कर रहे थे और इसकी वजह से वह परेशान थे।
इधर, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी का कहना है कि यह कर्मी जब कार्यालय में अपनी पेंशन संबंधी समस्या को लेकर वार्ता कर रहे थे तो उनकी तबियत एकाएक खराब हो गई। उसके बाद उन्होंने ही उन्हें गाड़ी से चिकित्सक से यहां भिजवाया। वहां उनकी मौत हो गई। यहां आकर पता चला कि कुछ रिटायर कर्मियों की पेंशन संबंधी समस्याएं हैं। उनका निस्तारण जल्द से जल्द करवा रहे हैं।