{"_id":"5f53d3b98ebc3e446e08deb9","slug":"hathras-destroyed-two-thousand-plants-for-the-purpose-of-capturing-sadabad-news-ali2430617158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कब्जा करने के उद्देश्य से दो हजार पौधों को जोतकर कर दिया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कब्जा करने के उद्देश्य से दो हजार पौधों को जोतकर कर दिया नष्ट
विज्ञापन
हाथरस :पौधे नष्ट होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव नगला नत्थू नौगांव में सिंचाई विभाग द्वारा लगाए गए दो हजार पौधों को कुछ लोगों ने कब्जा करने के उद्देश्य से जोतकर नष्ट कर दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
निचली मांट ब्रांच खंड गंगा नहर मथुरा के अरौठा सींचपाल रामकुमार और सींच पर्यवेक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव नगला नत्थू नौगांव में सिंचाई विभाग निचली मांट ब्रांच खंड गंगा नहर मथुरा की राजकीय संपत्ति है। पूर्व में इस जमीन पर कामेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह, शिवाजीत पुत्र करमवीर सिंह, सुकरमवीर पुत्र महेंद्र सिंह और हेमंत कुमार पुत्र रनवीर सिंह निवासी गांव नगला नत्थू नौगांव के नाम से विभाग द्वारा पांच साल के लिए पट्टे आवंटित किए गए थे।
इनकी अवधि 31 मार्च 2020 को समाप्त हो चुकी है। अवधि समाप्त होने से पहले इन किसानों को विभाग द्वारा जमीन से बेदखल करने के नोटिस भी दिए जा चुके हैं, जो कि किसानों को पूर्व में प्राप्त करा दिए गए हैं। इस जमीन पर विभाग द्वारा दो हजार पौधों का जुलाई माह में पौधरोपण किया गया था, लेकिन इस जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से इन लोगों ने विभागीय पौधों को दो सितंबर को जोत दिया है। इन लोगों ने सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई है। रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान विभाग के एसडीओ सुभाष कुमार भी मौजूद रहे।