फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Despite the order of ADM, a wall was built on Dharamsala

हाथरस : एडीएम के आदेश के बावजूद धर्मशाला पर बनवाई दीवार

Sun, 26 Sep 2021 11:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Despite the order of ADM, a wall was built on Dharamsala
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बे की एक धर्मशाला में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के स्थगन आदेश के बावजूद रविवार की सुबह ही दीवार लगाने का कार्य अवैध रूप से शुरू करा दिया गया। इसकी सूचना किसी ने नगर पंचायत अध्यक्ष को दे दी। चेयरमैन ने इसकी सूचना मोबाइल फोन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को दी। जब प्रभारी निरीक्षक ने चेयरमैन की कॉल रिसीव नहीं की तो चेयरमैन ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अवैध निर्माण की सूचना दी। उन्होंने एडीएम द्वारा जारी स्थगनादेश की प्रति भी उनके व्हाट्स एप पर भेज दी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोतवाल को जल्द ही काम बंद कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर जाकर दीवार का निर्माण रुकवा दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें चेयरमैन कस्बे में किसी को भी नगर पंचायत की जमीन पर कब्जा नहीं करने देने के साथ रविवार को हुए अवैध निर्माण एवं उसको रुकवाने के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

स्थगन आदेश के बावजूद कोतवाली के पास ही धर्मशाला में दीवार के निर्माण को लेकर कस्बे में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं रहीं। जब स्थगनादेश की प्रति कोतवाल और एसएसआई को दी गई थी। इसके बाद भी धर्मशाला में दीवार का अवैध रूप से निर्माण होना पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed