{"_id":"5e3da7188ebc3ee5a94bfdc9","slug":"hathras-deputy-cm-visits-cctv-cameras-in-lucknow-hathras-news-ali226083532","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: डिप्टी सीएम ने लखनऊ में बैठे-बैठे जाना सीसीटीवी कैमरों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: डिप्टी सीएम ने लखनऊ में बैठे-बैठे जाना सीसीटीवी कैमरों का हाल
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने लखनऊ से जाना सीसीटीवी कैमरों का हाल
जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूमों की जानी हकीकत, डीएम ने भी सीसीटीवी कैमरों की ली जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डिप्टी सीएम ने लखनऊ से जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का हाल जाना। कलक्ट्रेट में हुई वीसी में डीआईओएस से परीक्षा संबंधी अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी ली। वहीं डीआईओएस ने लैपटॉप के माध्यम से डीएम को भी कैमरों की ऑनलाइन व्यवस्था के बारे में बताया।
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के लिए काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसमें सीसीटीवी कैमरों को ऑनलाइन किया जाना प्रमुख है। जनपद स्तर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को डीआईओएस दफ्तर के
माध्यम से लखनऊ के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। ताकि परीक्षा के दौरान होने वाली गड़बड़ी को तुरंत की पकड़ा जा सके। इसी बात की हकीकत शुक्रवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लखनऊ में बैठे-बैठे वीसी के माध्यम से जानी। वीसी के बाद जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने डीआईओएस से परीक्षा संबंधी जानकारी ली। वहीं सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन प्रक्रिया को भी परखा। सीसीटीवी कैमरों को ऑन लाइन देखे जाने के लिए जिलाधिकारी ने डीआईओएस को पत्र लिखकर पांच कंप्यूटर उपलब्ध कराने को भी कहा है। इस दौरान ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय भी मौजूद थे।