{"_id":"65da2c7a72129426cc04833d","slug":"hathras-depot-will-increase-buses-for-ballabhgarh-faridabad-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बल्लभगढ़-फरीदाबाद के लिए हाथरस डिपो बढ़ाएगा बसें, अब तक चलती हैं केवल तीन बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बल्लभगढ़-फरीदाबाद के लिए हाथरस डिपो बढ़ाएगा बसें, अब तक चलती हैं केवल तीन बस
Sun, 25 Feb 2024 04:21 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 04:21 AM IST
सार
हाथरस से बल्लभगढ़ व फरीदाबाद के लिए इगलास, खैर, टप्पल होकर तीन बसों का संचालन हो रहा है। सालों से इस रूट पर मात्र तीन बस ही दौड़ रही हैं। जबकि इस रूट से बल्लभगढ़ व फरीदाबाद आदि जाने वालों की संख्या काफी अधिक हो गई है। तीनों बसों का संचालन केवल सुबह किया जाता है। फिर पूरे दिन कोई भी बस नहीं मिलती।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बल्लभगढ़ व फरीदाबाद के लिए हाथरस डिपो की ओर से तीन बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों की संख्या में इजाफा किए जाने की अब कवायद शुरू होगी। यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते हरियाणा परमिट बढ़ाए जाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से कोशिश की जाएगी। हाथरस डिपो से इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन
हाथरस डिपो की ओर से हरियाणा के बल्लभगढ़ व फरीदाबाद के लिए इगलास, खैर, टप्पल होकर तीन बसों का संचालन हो रहा है। सालों से इस रूट पर मात्र तीन बस ही दौड़ रही हैं। जबकि इस रूट से बल्लभगढ़ व फरीदाबाद आदि जाने वालों की संख्या काफी अधिक हो गई है। तीनों बसों का संचालन केवल सुबह के समय किया जाता है। फिर पूरे दिन कोई भी बस बल्लभगढ़ के लिए नहीं मिलती।
विज्ञापन
ऐसे में अब रोडवेज की ओर से हरियाणा परमिट बढ़ाए जाने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र कुमार वर्मा ने हाथरस डिपो के अधिकारियों से प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा है। तांकि इस पर आगे की कार्रवाई कर परमिट बढ़ाए जाने की ओर कदम आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन