{"_id":"618eb931c13f0508ab02d744","slug":"hathras-depot-earned-more-than-one-crore-24-lakh-rupees-in-diwali-incentive-scheme-hathras-news-ali2780094194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दिवाली प्रोत्साहन योजना में डिपो ने एक करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक कमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दिवाली प्रोत्साहन योजना में डिपो ने एक करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक कमाए
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस डिपो के लिए दिवाली प्रोत्साहन योजना में धनवर्षा हुई है। डिपो ने दो से 11 नवंबर तक एक करोड़ 24 लाख 52 हजार रुपये की कमाई की है। तीन लाख नौ हजार किलोमीटर बसें दौड़ी है। हजारों यात्रियों को घर पहुंचाया है। हालांकि यह इनकम पिछले साल की अपेक्षा कम है। अब डिपो को सहालग से इनकम की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि निगम स्तर से यात्रियों को राहत देने व इनकम को बढ़ाने के लिए दो नवंबर से 11 नवंबर तक दिवाली प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया था। इस दौरान बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगवाए गए। डिपो की 77 बसों ने दस दिन में तीन लाख नौ हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए एक करोड़ 24 लाख 52 हजार रुपये आय अर्जित की है। डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि प्रोत्साहन योजना में तीन लाख नौ हजार किलोमीटर चलने के साथ डिपो ने एक करोड़ 24 लाख 52 हजार रुपये का राजस्व हासिल किया है। संवाद