फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras depot alert after Agra incident

आगरा की घटना के बाद हाथरस डिपो हुआ सतर्क

Tue, 09 Jul 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras depot alert after Agra incident
आगरा की घटना के बाद हाथरस डिपो हुआ सतर्क
विज्ञापन

चालक परिचालकों को मध्यम गति से बस संचालन के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आगरा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद हाथरस डिपो सतर्क हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद डिपो के अफसरों ने चालकों को बसों का संचालन मध्यम गति से करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि यदि संचालन के दौरान कोई दिक्कत हो तो तत्काल अवगत कराएं।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे की चर्चा यहां भी रही। हाथरस रोडवेज डिपो के अधिकारी इस घटनाके बाद वर्कशॉप पहुंचे। उन्होंने चालकों को बसों के सावधानी पूर्वक संचालन का पाठ पढ़ाया। अधिकारियों ने कहा कि जगह मिलने पर ही ओवरटेक करें। ब्लैक स्पॉट पांइट पर हार्न का प्रयोग करें। साथ ही बस का संचालन साठ की रफ्तार से ज्यादा न करें। बस को कार्यशाला से निकालने से पहले वर्कशॉप परिसर में चलाकर देख लें।
विज्ञापन

यदि कोई कमी हो तो उसे दूर कराके बस को रोड पर ले जाएं। लंबे रूटों पर चलने वाले चालकों के निर्देश दिए कि वह अपने साथी की मदद लेकर रात्रि संचालन करें। यदि नींद आए तो तत्काल ढाबे पर लगाए। कुछ पल आराम करने के बाद गंतव्य को रवाना हों। इस मामले में डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि चालकों की समय समय काउंसलिग की जा रही है। आगरा की घटना को लेकर सतकर्ता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed