फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Demand to include Nagla Baghel in Nagar Panchayat

हाथरस : नगला बघेल को नगर पंचायत में शामिल करने की मांग

Sun, 07 Aug 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Demand to include Nagla Baghel in Nagar Panchayat
हाथरस : नगर पंचायत में शामिल होने के लिए कलेक्ट्रेट में ओसी को ज्ञापन देते नगला बघेल के ग्रामीण। स - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर पंचायत के सीमा विस्तार होने एवं उसके वार्डों के परिसीमन की कार्रवाई शासन स्तर पर चल रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सहपऊ देहात के गाटा संख्या में बसे नगला बघेल के ग्रामीणों ने नगर पंचायत में शामिल होने की मांग उठाई है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने डीएम की गैरमौजूदगी में शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट ओसी वेद सिंह चौहान को सौंपा।
उनका कहना है कि सन 1980 से लेकर अब तक उनके साथ सौतेला व्यवहार होता आ रहा है। वह पहले भी नगर पंचायत में वोट डाल चुके हैं। जब सादाबाद तहसील जिला मथुरा में शामिल थी तब उन्होंने उनके गांव को सहपऊ देहात में शामिल होने की मांग की थी। नियमानुसार उनका गांव सहपऊ देहात की क्षेत्रफल की गाटा संख्याओं में बसा हुआ है।
विज्ञापन

जबसे उनका गांव ग्राम पंचायत पीहुरा में शामिल हुआ है तबसे गांव का कोई विकास नहीं हुआ। नगर पंचायत में शामिल होने पर उनको नगरीय सुविधाएं मिलनी प्रारंभ हो जाएगी। इसी को लेकर अशोक बघेल, विजय सिंह ,भूरी सिंह, रनवीर सिंह, रामप्रसाद, ओमकार सिंह, विजेंद्र सिंह, रूपेश बघेल आदि ने ज्ञापन सौंपे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed