{"_id":"60a952318ebc3e7fc91e0bac","slug":"hathras-demand-for-mobile-and-recharge-money-hathras-news-ali2636958146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मोबाइल व रिचार्ज का पैसा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मोबाइल व रिचार्ज का पैसा दिलाने की मांग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डीके सिंह को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर एप के मोबाइल और रिचार्ज का पैसा दिलाए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि अन्य जिलों में मोबाइल फोन मिल गए हैं, लेकिन हाथरस जिले में कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन नहीं मिले हैं, जबकि पोषण ट्रैकर एप डाउनलोड किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादातर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने बच्चों के मोबाइल फोन में एप को डाउनलोड कर लिया है। कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के परिवार में किसी के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है। इस कारण एप डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। संघ ने मांग की है कि मोबाइल फोन एवं रिचार्ज का पैसा न मिलने तक मोबाइल संबंधित किसी कार्य के लिए निर्देश जारी न किए जाएं। मोबाइल फोन खरीदने के लिए कर्मचारियों को धनराशि दी जाए।
जो कार्यकर्ता कोविड-19 की निगरानी समिति के लिए सर्वे में कार्यरत हैं, उनको कोरोना योद्धा का दर्जा दिया जाए। यदि किसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की कोरोना सर्वे के दौरान तबियत खराब होती है तो इलाज की जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मीना सेंगर, जिला उपाध्यक्ष अंजू जैन, महामंत्री नीलम गुप्ता, शहर व ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता शर्मा एवं सक्रिय सदस्य शिवाली सिंह मौजूद थीं।