{"_id":"62bde29872020b61366d2e85","slug":"hathras-demand-for-dismissal-of-gehlot-government-hathras-news-ali295069140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गहलोत सरकार को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गहलोत सरकार को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन देते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने उदयपुर में हुई घटना के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि देश में कई दिनों से हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। इन हत्याओं में पाकिस्तानी जेहादियों का हाथ होने की संभावना है। इनको फांसी की सजा दी जाए। आरोप लगाया गया है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के इशारे पर कट्टरपंथियों ने कन्हैयालाल की हत्या की है। ऐसे में गहलोत सरकार को बर्खास्त किया जाए। कन्हैयालाल के परिजनों को 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। राजस्थान में हिंदुओं का पलायन रोककर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महामंत्री राजकुमार वार्ष्णेय के अलावा सोनू वार्ष्णेय, वीरेंद्र गुप्ता, चौ. रमेशचंद्र, संदीप भारद्वाज, उमेश चंद कुशवाहा, गोपाल वर्मा, कृष्णमुरारी, राजकुमार आदि शामिल थे। संवाद