फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Death of a married woman under suspicious circumstances

हाथरस : संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

Sat, 03 Jul 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Death of a married woman under suspicious circumstances
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस के क्षेत्र के पत्थर वाली रोड निवासी एक महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। मौत की सूचना पर मृतका के ससुराल के लोग आ गए। इन्हें कुछ लोगों ने पुलिस को बुलाकर पकड़वा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में आपसी समझौते की बात चल रही थी।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के पत्थर वाली रोड पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कई ससुरालियों को अपनी हिरासत में ले लिया। देर रात तक दोनों पक्षों में फैसला की बात चल रही थी। पत्थर वाली रोड निवासी गुड्डी देवी की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व मथुरा निवासी साकेत के साथ हुई थी। कुछ दिनों से महिला बीमार चल रही थी, इसलिए कुछ दिन पहले मायके पक्ष के लोग उसे अपने घर पत्थर वाली रोड़ पर ले आए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर को विवाहिता की तबियत खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर वापस चले गए। घर पर ससुराल पक्ष से सास, ननद और पति आए हुए थे। तभी कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को बुला लिया। ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला के मरने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस ससुराल पक्ष के तीनों लोगों को लेकर थाने आ गई। इंस्पेक्टर मुनीशचंद्र का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह समझौता की बात चल रही है। यदि कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed