फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Death due to treatment of haggard doctor, report filed

हाथरस : झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से हुई मौत, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 13 Feb 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Death due to treatment of haggard doctor, report filed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डॉक्टर के गलत उपचार की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में गांव सीस्ता निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र रूपन सिंह ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में गांव बरौस निवासी डॉ. इशाक खां पुत्र अयूब खां को नामजद किया गया है। आरोप है कि उसका भाई गुलाब सिंह उम्र करीब 35 वर्ष बुखार, सर्दी व खांसी से पीड़ित था। तब वह अपने गांव के डॉक्टर इशाक खां के क्लीनिक पर अपने भाई को उपचार के लिए 27 अक्तूबर 2020 को ले गया था।
विज्ञापन

डॉक्टर ने एक दिन की दवा देकर उसके भाई को घर भेज दिया, जिससे उसका भाई और अधिक बीमार हो गया और पैरों में सूजन आ गई। 28 अक्तूबर को फिर से वह अपने भाई को उक्त डॉक्टर के पास ले गया तो डॉक्टर ने हजारों रुपये की दवा दे दी। हालत अधिक खराब होने पर जब वह अपने भाई को आगरा के अस्पताल में लेकर पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि गलत दवा की वजह से उसकी किडनी में संक्रमण हो गया है। डॉक्टर इशाक की गलत दवा की वजह से भाई के इलाज पर लाखों रुपये खर्च हो गए। 23 दिसंबर 2020 को उसके भाई की मौत हो गई। इशाक बिना डिग्री के इलाज कर लोगों को ठग रहा है और उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed