{"_id":"6016f9278ebc3ef91616bfe1","slug":"hathras-deadly-attack-on-youth-condition-critical-hathras-news-ali2551113160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवक को जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
मोहल्ला निवासी राहुल शनिवार रात करीब दस बजे बाजार से अपने घर के जा रहा था। तभी अज्ञात लोगों ने राहुल पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों को आता हुआ देख हमलावर फरार हो गए।
लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली सदर प्रभारी ने बताया कि मामले की अभी तक तहरीर नहीं मिली है।