{"_id":"619008864e568467b6749fde","slug":"hathras-dastak-campaign-started-to-increase-kovid-vaccination-hathras-news-ali278082413","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोविड टीकारकण बढ़ाने के लिए शुरू हुआ दस्तक अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोविड टीकारकण बढ़ाने के लिए शुरू हुआ दस्तक अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में टीकाकरण को अधिक गति प्रदान करने के लिए दस्तक अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर का सर्वे किया जाएगा। प्रत्येक घर के सर्वे में यह देखा जाएगा कि परिवार के कितने व्यक्तियों को प्रथम डोज व द्वितीय डोज लगाई गई है।
विकास खंड स्तर पर समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक एवं कोटेदार की ड्यूटी प्रत्येक गांव /घर का सर्वे करने के लिए लगाई गई है। प्रत्येक घर का सर्वे मतदाता सूची की सहायता से मिलान करते हुए यह देखने के निर्देश दिए गए हैं कि परिवार के किस सदस्य को प्रथम डोज लगी है, यदि लगी है तो उसके आगे एक टिक लगाया जाएगा एवं इसी प्रकार जिनके द्वितीय डोज लग गई है, उनके नाम के आगे दो टिक लगाए जाएंगे।
मतदाता सूची में यदि किसी सदस्य का नाम अंकित नहीं है और वह व्यक्ति उस घर में निवासरत है तो उस व्यक्ति का नाम सर्वे सूची में जोड़ लिया जाएगा, जिससे उनका टीकाकरण कराया जा सके। अभियान को दस्तक नाम दिया गया है। दस्तक अभियान की मदद से स्वास्थ्यकर्मी सुदूरवर्ती तथा दुर्गम क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमजन, महिला, वृद्ध, दिव्यांग आदि का टीकाकरण कर रहे हैं। संवाद