फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cycle-laden man crushed by truck filled with cylinders, dies

हाथरस: साइकिल सवार युवक को सिलिंडरों से भरे ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 27 Aug 2020 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Cycle-laden man crushed by truck filled with cylinders, dies
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड पर वाहनपुर बिजलीघर के पास बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल सवार युवक को सिलिंडरों से भरे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और फिर यहां पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
बृहस्पतिवार की सुबह हसायन क्षेत्र के गांव नवीपुर निवासी किशोर (35 वर्ष) पुत्र रामबाबू साइकिल पर सवार हो कहीं जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वह सिंकदराराऊ रोड पर वाहनपुर बिजलीघर के पास पहुंचा तो हाथरस से सिकंदराराऊ की तरफ जा रहे खाली सिलिंडरों से भरे ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। तत्काल थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी विनोद कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक के परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

ट्रक चालक को हिरासत में और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कुमार, एसएचओ कोतवाली हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed