{"_id":"61a7b6bdaa9826087b062d0d","slug":"hathras-cyber-cell-team-got-back-39-thousand-rupees-hathras-news-ali279515675","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : साइबर सेल की टीम ने वापस कराए 39 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : साइबर सेल की टीम ने वापस कराए 39 हजार रुपये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर बातों में फंसाकर खाते से पार किए गए 39 हजार रुपये साइबर सेल की टीम ने वापस कराए। प्रेमवीर सिसौदिया पुत्र महेशचंद्र सिसौदिया निवासी गांव बघना थाना चंदपा के पास एक अनजान व्यक्ति ने फोन किया। उसे अपनी बातों में फंसाकर ओटीपी की जानकारी ले ली और फिर फोन पे के माध्यम से 39 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।
शिकायत पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की टीम के प्रयास से प्रेमवीर के 39 हजार रुपये वापस आ गए। प्रेमवीर ने इस पर खुशी का इजहार करते हुए कार्यालय साइबर सेल पहुंचकर पुलिस को धन्यवाद दिया। साइबर सेल की टीम में प्रभारी साइबर सेल चतर सिंह राजौरा, अलोक कुमार, मोहित कुमार शामिल थे। संवाद