{"_id":"6022cfd78ebc3e4c83703a85","slug":"hathras-crores-of-rupees-paddy-worth-millions-of-rupees-hathras-news-ali2558499105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आढ़तियों का धान का लाखों रुपया फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आढ़तियों का धान का लाखों रुपया फंसा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडी समिति से बाहर धान भेजने वाले आढ़तियों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। एक दर्जन से अधिक आढ़तियों का लाखों रुपये का भुगतान मिलों पर फंसा है। आढ़तिया मंडी सचिव से भुगतान की कराने की मांग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस मंडी में करीब गल्ला की 100 अधिक से दुकानें हैं। इन दुकानों पर आढ़तियों ने सीजन के दौरान धान की खूब खरीदारी की। खरीद के बाद व्यापारियों की मदद से इस धान को चावल के उत्पादन के लिए हरियाणा और दिल्ली की मिलों में पहुंचाया गया। कई माह बीतने के बाद भी करीब एक दर्जन आढ़तियों का मिलों से पूरा भुगतान नहीं हुआ है।
इसे लेकर आढ़तिया काफी मुश्किल में हैं। आढ़तिया हर भुगतान दिलाने के लिए मंडी सचिव से गुजारिश कर रहे हैं। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि आढ़तियों का भुगतान कराने के लिए फर्मों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। यदि किसी फर्म द्वारा भुगतान में हीलाहवाली की तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।