फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crores of rupees of electricity borrowed on government departments

हाथरस : सरकारी महकमों पर बिजली की करोड़ों रुपये की उधारी

Fri, 04 Mar 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Crores of rupees of electricity borrowed on government departments
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आम उपभोक्ताओं पर यदि बिजली बिल का दो माह से अधिक का बकाया हो जाता है तो विभाग की टीम उनका कनेक्शन काटने तुरंत पहुंच जाती हैं। जिले की शिक्षण संस्थाओं से लेकर सरकारी कार्यालयों पर बिजली महकमे की करोड़ों रुपये की उधारी है। अब बकाया वसूलने के लिए बिजली विभाग द्वारा स्मरण पत्र भेजा जा रहा है, ताकि समय से बकाये की अदायगी हो सके।
उल्लेखनीय है कि जिले में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की शुरुआत के समय बिजली महकमे का उपभोक्ताओं पर करीब 741 करोड़ रुपये का बकाया था। उपभोक्ताओं ने हालांकि ओटीएस में पंजीकरण कराके बकाया जमा कराने में कम रुचि दिखाई है। यही वजह है कि अभी तक ज्यादातर बकाया जमा नहीं हो सका है। अब मार्च महीने की शुरुआत के साथ विभाग राजस्व जुटाने के लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश में लगातार जुटा है। जिले के दो दर्जन से अधिक विभागों पर बिजली बिल का अच्छा-खासा बकाया है। संवाद
विज्ञापन

यह है बकाया की स्थिति
ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियों पर 340.36 लाख, प्राथमिक विद्यालय में एक अप्रैल 2018 से अब तक 113.80 लाख रुपये, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 41.43 लाख, वन विभाग पर एक लाख रुपये, प्राथमिक शिक्षा पर एक अप्रैल 2018 से पूर्व अब तक 417.02 लाख, माध्यमिक शिक्षा विभाग पर 13.92 लाख रुपये, उच्च शिक्षा विभाग पर 17.01 लाख, तहसील 28.94 लाख रुपये, लोक निर्माण विभाग 5.47 लाख, कृषि विभाग पर 62.07 लाख, ग्राम्य विकास विभाग 1.05 लाख रुपये, एलोपैथी चिकित्सा विभाग 19.15 लाख रुपये, नागरिक सुरक्षा विभाग पर 3.43 लाख रुपये, पशुपालन विभाग पर 1.71 लाख, नगर पालिका पर 54.90 लाख रुपये मिलाकर सभी सरकारी कार्यालयों पर कुल 1313.59 लाख रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed