{"_id":"5e29e7fd8ebc3e99ec68f490","slug":"hathras-crooks-stolen-important-data-from-panchayat-raj-office-of-vikas-bhawan-hathras-news-ali2248489150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: विकास भवन के पंचायतराज कार्यालय से महत्वपूर्ण डाटा चोरी कर ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: विकास भवन के पंचायतराज कार्यालय से महत्वपूर्ण डाटा चोरी कर ले गए बदमाश
विज्ञापन
हाथरस: विकास भवन में चोरी के बाद पहुंचा डॉग स्क्वायड।
- फोटो : HATHRAS
विकास भवन के पंचायती राज कार्यालय से महत्वपूर्ण डाटा चोरी
अधिकारियों को विभाग के किसी कर्मचारी पर संलिप्तता का शक
दो कंप्यूटर, एक लैपटॉप व एक प्रिंटर चुराया बदमाशों ने
पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में, सीसीटीवी के फुटेज खंगाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विकास भवन में स्थित जिला पंचायती राज कार्यालय से बुधवार की रात कुछ नकाबपोश शातिरों ने विभाग के महत्वपूर्ण डाटा चोरी कर लिया। बदमाश इस कार्यालय से दो कंप्यूटर, एक लैपटॉप व एक प्रिंटर चोरी कर ले गए हैं। इन कंप्यूटरों में ही विभाग का महत्वपूर्ण डाटा था। जिस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
इससे स्पष्ट है कि बदमाश इसी डाटा को चुराने के लिए वहां आए थे। बदमाश जाने से पहले बड़ी चालाकी से उस कमरे का दरवाजा बंद कर गए जिसमें एक चौकीदार सो रहा था। घटना की जानकारी जैसे ही सुबह विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को हुई तो मौके पर खलबली मच गई। आनन फानन में सीओ सादाबाद, सीओ सिटी मय पुलिस फोर्स के वहां पहुंच गए। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया और गहनता से छानबीन की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का मुआयना किया और पूछताछ की। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे। मुख्य विकास अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक का संदेह है कि विभाग के किसी कर्मचारी की मिली भगत से यह डाटा चोरी हुआ है।
कोतवाली मुरसान क्षेत्रांतर्गत मथुरा रोड पर विकास भवन में पंचायती राज कार्यालय के स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम का बुधवार की रात्रि में ताला तोड़कर बदमाशों ने वहां से दो कंप्यूटर, एक लैपटॉप व एक प्रिंटर ुरा लिया। यह कार्यालय विकास भवन के द्वितीय तल पर है। बदमाशों ने ग्राउंड फ्लोर की एक लोहे की खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उसके बाद वहां से चोरी का सामान इसी रास्ते से बाहर ले गए। सुबह जब विभागीय कर्मचारी बार रूम खोलने के लिए पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और सारा सामान अस्त व्यस्त था। इस पर इन कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर सीडीओ आरबी भास्कर, डीपीआरओ बनवारी सिंह आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस मामले की जानकारी कोतवाली मुरसान पुलिस के अलावा सीओ सादाबाद और सीओ सदर भी वहां पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात की। घटना की रिपोर्ट डीपीआरओ ने कोतवाली मुरसान में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
वार रूम में चोरी की जानकारी हुई थी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई है। इस चोरी में कंप्यूटर, लैपटॉप व प्रिंटर को बदमाश अपने साथ ले गए हैं। इस कंप्यूटर में विभाग का महत्वपूर्ण डाटा फीड था।
बनवारी सिंह, डीपीआरओ
पंचायती राज कार्यालय में चोरी हुई है। इस चोरी से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज देखी गई हैं। इस चोरी की वारदात में विभागीय कर्मचारी की संलिप्तता प्रतीत हो रही है। इसे लेकर गहनता से जांच कराई जा रही है।
आरबी भास्कर,सीडीओ
विकास भवन के पंचायती राज कार्यालय में चोरी की वारदात हुई है। इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि किसी विभागीय कर्मचारी की इस चोरी में भूमिका हो सकती है।
सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी