{"_id":"6821024ae326a62828093dab","slug":"hathras-criminal-injured-in-police-encounter-in-agra-hathras-news-c-2-1-gur1003-677746-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आगरा में हाथरस के बदमाश से पुलिस मुठभेड़, हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आगरा में हाथरस के बदमाश से पुलिस मुठभेड़, हुआ घायल
Mon, 12 May 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:32 AM IST
सार
रात के समय बिना नंबर की बाइक से संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो उसने बाइक को दौड़ा दिया। सीओडी ग्राउंड के पास गड्ढा होने पर वह बाइक सहित गिर पड़ा। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा सदर बाजार क्षेत्र में सीओडी ग्राउंड के पास शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। यह बदमाश कुलदीप जिले के थाना चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई का रहने वाला है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 2 वर्ष पूर्व आगरा में भी कुलदीप ने डकैती की थी। इस डकैती में मीतई के दो युवक शामिल थे। दोनों युवक मथुरा में हुई लूट की घटना को लेकर जेल में सजा काट रहे हैं। वहीं, कुलदीप शातिर किस्म का अपराधी है। गांव में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है, उसका बड़ा भाई शादीशुदा है और गांव में ही रहकर पिता हरि मोहन के साथ खेती-बाड़ी कर रहा है।
विज्ञापन
शनिवार रात आगरा सदर थाना पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। रात के समय बिना नंबर की बाइक से संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो उसने बाइक को दौड़ा दिया। सीओडी ग्राउंड के पास गड्ढा होने पर वह बाइक सहित गिर पड़ा। आगरा एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी सदर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में वांछित था। उसके पास से चोरी के 50 हजार रुपये व जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन