{"_id":"5fcfb8cf8ebc3ecfa34113e2","slug":"hathras-cpi-and-bhim-army-perform-on-tehsil-submitted-memorandum-hathras-news-ali2506379124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भाकपा और भीम आर्मी ने किया तहसील पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भाकपा और भीम आर्मी ने किया तहसील पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस : कृषि कानूनों के विरोध में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते भाकपा व भीम आर्मी के पदाधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भीम आर्मी और असपा के कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
ज्ञापन में आंदोलनकारी किसानों की मांगों के प्रति समर्थन व्यक्त किया गया और काले कानूनों को रद्द करने के लिए संसद का सत्र बुलाने की मांग की।
इस मौके पर भाकपा के राज्य सचिव डॉ. गिरीश, जिला सचिव चरणसिंह बघेल, कार्यकारी सचिव संजय खान मलिक, सहसचिव आरडी आर्या, सत्यपाल रावल, मदनलाल, महेन्द्र सिंह, मुन्ने खान, गौरी शंकर, होशियार सिंह, नूर मोहम्मद आदि के अलावा तथा भीम आर्मी के सुरजीत सिंह, प्रकाशचंद , अजय सागर, तिलक सिंह, कमल सिंह वालिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।