{"_id":"62f15d6229aef14d5f2ef36e","slug":"hathras-couple-killed-by-shooting-in-nagla-ghani-sadabad-news-ali2978032185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नगला घनी में गोली मारकर दंपती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नगला घनी में गोली मारकर दंपती की हत्या
विज्ञापन
कुसुमा का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
नौगांव पंचायत के गांव नगला घनी में रविवार की रात घर के बाहर सो रहे एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद हुआ है। एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
नगला घनी निवासी हरदम सिंह का बेटा राजेश (37) उनकी पत्नी कुसुमा (33), बेटे हेमंत और हर्ष घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। रात के करीब 2:13 बजे गोली की आवाज सुनकर हरदम सिंह कमरे में सो रही राजेश की मां को जगाने पहुंचे ही थे कि दूसरी गोली चलने की आवाज आई।
कमरे के बाहर आकर देखा तो राजेश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और बहू कुसुमा चारपाई पर पड़ी हुई थी। गोलियों की आवाज से दोनों बच्चे भी जग गए। बहू-बेटे का हाल देख घर में चीख-पुकार मच गई। हरदम सिंह का घर गांव से कुछ दूर है, इसलिए लोगों को घटना की भनक नहीं लगी। राजेश के पिता ने अपने अन्य बेटों को फोन से घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
आनन-फानन परिवार के अन्य लोग घर पहुंच गए और कुसुमा को चिकित्सक के पास ले जाने लगे। इससे पहले ही कुसुमा ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह, प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने मौके से खोखा कारतूस तथा एक तमंचा बरामद किया है, जिसमें एक अन्य खोखा कारतूस फंसा हुआ था। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना के संबंध में गांव पहुंचकर परिजन सहित अन्य ग्रामीणों से बारीकी से पूछताछ की। जबकि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल पर छानबीन के लिए पहुंची।