फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Councilors met DM for demand to build service road

हाथरस: सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर डीएम से मिले सभासद

Fri, 20 Mar 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Councilors met DM for demand to build service road
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड बनवाने को लेकर भाजपा के सभासदों ने डीएम से मुलाकात की और इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा।
डीएम को सौंपे पत्र में सभासदों ने कहा है कि कई सप्ताह बीतने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है और सर्विस रोड की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। यह भी चेतावनी दी गई है कि जल्द सर्विस रोड को नहीं बनवाया जाता है तो भाजपा सभासद दल के उपाध्यक्ष व वार्ड नंबर पांच के सभासद नारायण लाल 24 मार्च से निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
पूर्व में भी इसे लेकर सभासदों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा था। उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय है, जहां प्रतिदिन काफी संख्या में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोग इलाज के लिए आते हैं, जोकि क्षतिग्रस्त सर्विस रोड से बागला चिकित्सालय पहुंचते हैं। वहीं रमनपुर, कैलाश नगर, सियाराम कॉलोनी आदि को जाने वाला रास्ता भी इसी सर्विस रोड का उपयोग करता है।
विज्ञापन

मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस जब इस सर्विस रोड से होकर गुजरती है तो गंभीर पीड़ित मरीज मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। ओवरब्रिज के दूसरी ओर नगर पालिका का बाजार है। यहां के दुकानदार भी बेहद परेशान हैं। डीएम से मिलने वालों में सभासदों में प्रमोद शर्मा, नारायण लाल, प्रदीप शर्मा, निशांत उपाध्याय, वीरेंद्र माहौर, श्रीभगवान वर्मा, राजेंद्र गोयल , समाजसेवी आशीष सेंगर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed