{"_id":"5fdcf5278ebc3e3c4d57a703","slug":"hathras-corona-vaccine-will-be-introduced-in-first-phase-on-6014-hathras-news-ali25147917","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 6014 को प्रथम फेज में लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 6014 को प्रथम फेज में लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों को लेकर प्रथम जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि सभी लाभार्थियों का डाटा प्रमाणिक होना चाहिए। इसके अतिरिक्त कोल्ड चेन मेंटेन करने पर और टीकाकरण के पश्चात होने वाले प्रतिकूल प्रभाव को प्रभावी तरीके से प्रबंध करने के लिए चिकित्सकीय टीम को नामित करने के लिए नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। प्रथम फेज में 6014 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।
डीएम ने कोल्ड चेन स्थलों की मैपिंग और 22 दिसंबर से पूर्व ही ऑनलाइन अपडेट किए जाने के लिए निर्देशित किया। एसीएमओ ने कहा कि सरकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थानों के सभी चिकित्सा कर्मियों की संख्या 6014 है, इसका अपडेटेशन कोविड पोर्टल पर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में 38 सरकारी एवं 115 प्राइवेट इकाइयां है। जनपद स्तरीय कोल्ड चेन को आगामी टीकाकरण के लिए वैक्सीन के रखरखाव के लिए पूर्णत: सुदृढ़ीकृत एवं पुन: सुसज्जित कर लिया गया है। कोविड-19 के टीकाकरण के लिए देखभाल एवं टीके के पश्चात प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए 13 सदस्य की एईएफआई का गठन किया जा चुका है।
प्रथम फेज में 6014 व्यक्तियों का टीकाकरण नौ स्थलों पर किया जाएगा। सभी ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं शहरी क्षेत्र में एमडीटीबी चिकित्सालय व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर किया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तरीय समस्त चिकित्सा कर्मियों का प्रशिक्षण 21 दिसंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में होगा, जिसमें तीन सदस्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित दो अन्य अधिकारी प्रत्येक ब्लॉक से एवं समस्त अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहेंगे। कोल्ड चेन प्रबंधन में शासन द्वारा भेजे गए 225 लीटर के दो आईएलआर प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें वैक्सीन का रखरखाव किया जाएगा।