{"_id":"5f7622948ebc3e9ba96a6dfb","slug":"hathras-corona-symptoms-seen-in-four-policemen-doing-duty-in-the-village-of-bitiya-hathras-news-ali245211923","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चार पुलिसकर्मियों में दिखे कोरोना के लक्षण, बिटिया के गांव में कर रहे थे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चार पुलिसकर्मियों में दिखे कोरोना के लक्षण, बिटिया के गांव में कर रहे थे ड्यूटी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के गांव में लगे चार पुलिसकर्मियों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। इनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। अधिकारियों ने इन सभी को क्वारंटीन कर परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही अधिकारी वहां बाहर के लोगों को रोकने के लिए यह भी हवाला देते रहे कि कोरोना के लक्षणों को देखते हुए बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा।
बिटिया के गांव में कई दिन से तैनात चार पुलिसकर्मियों में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दिए। अधिकारियों की मानें तो इन सभी को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। इनकी शाम तक रिपोर्ट नहीं आई थी। इधर, जब मीडियाकर्मियों व अन्य लोगों ने गांव में प्रवेश न करने देने को लेकर शोर मचाया तो अधिकारी यही कहते रहे कि कोरोना जैसे लक्षणों की वजह से अन्य लोगों को प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
साथ ही इससे एसआईटी की जांच भी प्रभावित होगी। एएसपी प्रकाश कुमार का इस सिलसिले में कहना था कि कई पुलिसकर्मियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं, हालांकि अभी इनकी रिपोर्ट नहीं आई है। अन्य बाहरी लोगों का गांव में प्रवेश रोक दिया है। साथ ही एसआईटी की जांच भी बाहरी लोगों की वजह से प्रभावित हो रही है। इसकी वजह से उच्चाधिकारियों का आदेश है कि बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश न करने दिया जाए।
विज्ञापन
तो कंटेनमेंट जोन घोषित हो सकता है गांव
हाथरस। हालांकि देर शाम तक पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट नहीं आई थी, लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई तो प्रशासन इस गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर देगा।