फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona's effect: driving license will not be made till 15 now

हाथरस : कोरोना का असर : अब 15 तक नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona's effect: driving license will not be made till 15 now
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बढ़ते संक्रमण के कारण जिले के संभागीय परिवहन कार्यालय में 15 मई तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाए जाएंगे। लर्निंग और परमानेंट सहित लाइसेंस से संबधित कोई काम नहीं होगा। 15 मई तक के आवेदकों को जून में रिशेड्यूल के जरिये लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा करने का मौका मिलेगा। तब जाकर वह टेस्ट दे सकेंगे। इसके अलावा फिटनेस व अन्य कामकाज भी प्रभावित हैं।
बीते वर्ष लॉकडाउन के दौरान जिले के एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस का कार्य बंद किया गया था। उसके बाद फिर यह कार्य शुरू हो गया। अब संक्रमण ने हाथरस सहित कई जिलों के संभागीय अधिकारियों को अपनी चपेट में ले लिया है। मुख्यालय से पहले एक मई तक लाइसेंस से संबधित कामकाज बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब 15 मई तक लाइसेंस के काम पर फिर से विराम लगा दिया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने यह भी फैसला लिया है कि ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस, जिनकी वैधता एक फरवरी 2020 के बाद समाप्त हुई है या 30 जून से पहले समाप्त होगी, उनकी वैधता 30 जून तक बढ़ा दी है। इससे वाहन स्वामियों को काफी राहत मिलेगी। इस मामले में आरआई संतोष कुमार का कहना है कि 15 मई तक लाइसेंस संबंधी काम नहीं होंगे। 15 मई तक आवेदकों को जून में रिशेड्यूल के जरिये मैसेज से सूचना दी जाएगी। तब जाकर वह टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed