{"_id":"63067097649525093d024edb","slug":"hathras-controversy-over-objectionable-remarks-about-shri-krishna-hasayan-news-ali2988331128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : श्रीकृष्ण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : श्रीकृष्ण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद
विज्ञापन
हाथरस : भगवान श्रीकृष्ण पर अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोशित हिंदू संगठनों के लोग। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव कानऊ निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित युवकों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर टिप्पणी सहित फोटो शेयर करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया।
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष राम जादौन, विश्व हिंदू साम्राज्य के नियुक्ति प्रभारी अनमोल गुप्ता, हिंदू जागरण मंच के नगराध्यक्ष अंकुर शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने इस पर ऐतराज जताया है। विश्व हिंदू साम्राज्य के राष्ट्रीय नियुक्ति प्रभारी अनमोल गुप्ता ने बताया कि कानऊ निवासी युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीकृष्ण की गोपी वस्त्र हरण लीला के फोटो को गलत टिप्पणी करते हुए शेयर करके हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
बुधवार को जब हिंदू संगठनों के युवा पदाधिकारी कोतवाली पुलिस से एफआईआर की प्रति लेने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए वापस कर दिया कि पुलिस अधीक्षक इस मामले को खुद देख रहे हैं, जबकि सीओ इस प्रकरण की जांच करेंगे। उन्होंने युवक को हाथरस कोतवाली के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रकरण में एक मुकदमा पहले से ही कोतवाली में दर्ज है। फेसबुक पर गलत टिप्पणी सहित फोटो शेयर करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।