फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Continuous simplification of GST process: Ravikant Garg

हाथरस : जीएसटी की प्रक्रिया को निरंतर किया जा रहा सरल : रविकांत गर्ग

Fri, 19 Mar 2021 10:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Continuous simplification of GST process: Ravikant Garg
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जीएसटी में सरलता की प्रक्रिया निरंतर जारी है। जीएससी काउंसिल की बैठक के माध्यम से अब तक 1500 संशोधन किए जा चुके हैं। मंडी शुल्क मंडियों में लिया जा रहा है। शुद्ध वस्तुएं लेने के लिए कुछ महंगाई जरूर हुई है। सरकार की निगाह में सब कुछ है।
यह बातें उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। व्यापारियों के हितों में ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। ऑनलाइन व्यवस्था से व्यापारियों को अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में कहा कि व्यापारी आंशिक लाभ के लिए नहीं दौड़ता है। आपराधिक माहौल समाप्त हो गया है। हमारी सरकार ने बडे़ पैमाने पर व्यापारियों को पंजीकरण से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो 70 सालों में नहीं हुआ है, वह चार सालों में हुआ है। भाजपा सरकार के आने से पहले उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, समाजवाद, जातिवाद, पनप रहा था। भाजपा सरकार में विकास का पहिया तेजी से दौड़ रहा है। अनेक कॉलेज, यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज आदि का निर्माण कराया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के जरिये लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed