फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Construction work of 22 roads of the district will start soon

हाथरस : जिले की 22 सड़कों का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Fri, 11 Nov 2022 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Construction work of 22 roads of the district will start soon
हाथरस : शहर के माइनर के किनारे जर्जर सड़क। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 22 सड़कों का जल्द ही कायाकल्प होगा। लोक निर्माण विभाग ने साठ सड़कों की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें से 22 सड़कों के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। अब शासन स्तर से नीति में बदलाव किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार करोड़ करोड़ की बजाय छह करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का काम होगा।
उल्लेखनीय है कि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ शासन से किसी भी नई सड़क के लिए बजट नहीं मिला। इसके बाद बारिश हुई तो जिले की काफी सड़कें जर्जर हो गईं। इस कारण आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब लोनिवि द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निगम का कहना है कि जो सड़कें गड्ढामुक्ति अभियान में सही नहीं हो पा रही थीं, उनकी विशेष मरम्मत के लिए यह प्रस्ताव भेजा गया था। 22 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। अब टेंडर प्रक्रिया को पूरी करते हुए जल्द काम शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed