{"_id":"60f718088ebc3e73532b945d","slug":"hathras-conspiracy-to-defame-sp-during-elections-sikandhra-rahu-news-ali2686140164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चुनाव के दौरान सपा को बदनाम करने की हुई साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चुनाव के दौरान सपा को बदनाम करने की हुई साजिश
विज्ञापन
हाथरस : शपथ ग्रहण के बाद वार्ता करते सपा नेता रामजीलाल सुमन, महेंद्र सिंह सोलंकी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्लॉक प्रमुख की शपथ के दौरान जहां सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव बीमारी के चलते अनुपस्थित रहे तो सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन और पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी पूरे लाव-लश्कर के साथ शपथ ग्रहण में मौजूद रहे। नेताद्वय ने कहा कि पूरे क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास को अंजाम दिया जाएगा।
वार्ता में सुदामा देवी, रामजीलाल सुमन, महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि चुनाव के दौरान जो कुछ हुआ किसी से छिपा नहीं है। जिस तरह जबरन भाजपा प्रत्याशी को जिताने का जतन किया जा रहा था, उससे गलतफहमी हुई और अफवाहें फैली।
कुछ लोगों ने पूरी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रची। सपा के लोग हमेशा से जुल्म ज्यादती के खिलाफ संषर्ष करते रहे हैं। सुदामा देवी का कहना था कि वह अपने कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराएंगी। गांव और किसानों की बेहतरी के लिए जो संभव होगा, किया जाएगा।