{"_id":"614f62238ebc3e0585183c73","slug":"hathras-congressmen-staged-a-sit-in-in-the-collectorate-for-the-complete-closure-of-the-pond-railway-gate-hathras-news-ali2741502146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तालाब रेलवे फाटक को पूरी तरह बंद करने पर कांग्रेसियों ने दिया कलक्ट्रेट में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तालाब रेलवे फाटक को पूरी तरह बंद करने पर कांग्रेसियों ने दिया कलक्ट्रेट में धरना
विज्ञापन
हाथरस : तालाब रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर कलेक्ट्रेट पर धरना देते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तालाब फाटक रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद करने के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अगुवाई में मोहल्ला श्रीनगर मोहल्ला नई बस्ती कैलाश नगर रमनपुर के स्थानीय दुकानदारों के साथ कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां धरना-प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। कांग्रेसियों ने फाटक नहीं खुलने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि हाथरस की जनता परेशान है और सभी जनप्रतिनिधि चैन की नींद सो रहे हैं। तालाब चौराहे का फाटक पूरी तरह से बंद करने से दुकानदारों का व्यापार खत्म हो जाएगा। दिव्यांगों के जाने का रास्ता कोई नहीं है। ओवरब्रिज पर फुटपाथ भी नहीं बना है, ऐसे में अर्थी कहां से जाएगी? तालाब चौराहे पर सीढ़ियां भी नहीं दी गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनमानस के साथ खड़ी है। इनके रोजगार और सुविधाओं के लिए संघर्ष करेगी। समस्या का समाधान न हुआ तो जनमानस के साथ कांग्रेस सड़कों पर होगी। धरना प्रदर्शन में कुलदीप कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष वीना गुप्ता एडवोकेट, ऋषि कुमार कौशिक, हरि शंकर वर्मा, अविनाश चंद्र पचौरी, सलमा बेगम, विष्णु कुमार, दाऊ दयाल, असलम बेग, फिरोज खान, रोहित कुमार राजा, काली चरन आदि थे। संवाद