फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congressmen distribute masks somewhere, food somewhere, sanitizers elsewhere

हाथरस : कांग्रेसियों ने कहीं मास्क, कहीं भोजन, कहीं सैनिटाइजर बांटे

Sat, 22 May 2021 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Congressmen distribute masks somewhere, food somewhere, sanitizers elsewhere
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने जिला कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तदुपरांत काफी लोगों को राशन, फल, मास्क, सैनिटाइजर आदि वितरित किए गए। कांग्रेसियों ने पौधरोपण भी किया।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि जिले के हर ब्लॉक पर हर न्याय पंचायत पर राजीव गांधी को नमन किया गया है। मुरसान ब्लाक पर गांव कुवरपुर में काफी लोगों के घरों में भोजन दिया गया। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। नगला खान व जैन गढ़ी में मास्क वितरण किए गए।
विज्ञापन

अपना घर आश्रम में शारीरिक एवं मानसिक दिव्यांगों को भोजन कराया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एड, काजल चौधरी, पिंटू खटीक, विष्णु कुमार, ऊदल सिंह, लाखन सिंह, सुभाष बहेलिया, रामा देवी, नवल नरूला, जितेंद्र गौतम एड, अनुज शर्मा, शैलेंद्र उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed