{"_id":"5f985ca98ebc3e9b96616985","slug":"hathras-congressmen-brainstorm-on-mlc-election-hathras-news-ali2473566120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एमएलसी चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एमएलसी चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने किया मंथन
विज्ञापन
हाथरस: शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में आए अतिथियों को सम्मानित करते कांग्रेसी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कांग्रेस के आगरा रोड स्थित शिविर कार्यालय श्रीराधाकृष्ण कृपा भवन में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। प्रदेश महासचिव प्रभारी अनिल यादव और आगरा खंड के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी राजेश द्विवेदी मौजूद रहे। अध्यक्षता उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी जैनुद्दीन जैन एडवोकेट ने की और संचालन जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।
बैठक में प्रभारी अनिल यादव ने सभी जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ तक पहुंचने के निर्देश दिए। यह भी तय किया गया कि जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हर माह के दूसरे शनिवार को होगी। ब्लॉकों और वार्डों में हर रविवार को दो-दो बैठकें होंगी। प्रत्येक पदाधिकारी को पूरी ईमानदारी से काम करना है।
अपने-अपने स्थानों की प्रमुख समस्याओं को उठाना है और उनके निदान के लिए संघर्ष भी करना है। बैठक में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, सेवादल के जिला चीफ जयशंकर पाराशर, पीसीसी सरारुद्दीन कुरैशी, अनुज कुमार संत, अविनाश पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद थे।