फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congress will fight on issues related to public

हाथरस: जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करेगी कांग्रेस

Wed, 29 Jan 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Congress will fight on issues related to public
हाथरस: कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते यूथ कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
‘जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करेगी कांग्रेस’
विज्ञापन

युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की लोकसभा क्षेत्र के संगठन की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पसरट्टा बाजार स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर जिला युवक कांग्रेस के तत्वावधान में लोकसभा क्षेत्र के संगठन की समीक्षा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव राहुल राय, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेमंत ओगेल ने भाग लिया।
युवा प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। सीएए, एनआरसी व एनपीआर लाकर आम जनता के ध्यान को भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, असुरक्षा, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं से आम आदमी त्रस्त है। कांग्रेस का जनता के हर जरूरी मुद्दों पर संघर्ष जारी है। कांग्रेस एनआरयू की बात करती है। केंद्र सरकार बेरोजगार युवकों का रजिस्टर बनाए और बताए कि कितने युवा बेरोजगार हैं, कितनों को रोजगार दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिला युवा इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष शशांक पचौरी ने की और संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी सागर शर्मा, शक्ति सिंह, गौरंग चौहान, दिनेश ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं बैठक से पूर्व जिले की सीमा पर शशांक पचौरी, शरद उपाध्याय नंदा, आदित्य शर्मा, आदि ने युवा प्रदेश अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अशोक गुप्ता, संजीव आंधीवाल, पप्पन उपाध्याय, योगेश कुमार ओके, उमेश पाली, उदय राज, मोहित शर्मा, विवेक उपाध्याय, राम कुमार, नीरु शर्मा, बीना गुप्ता, अजीत गोस्वामी, योगेश शर्मा, सत्य प्रकाश रंगीला, अंकित पाराशर, मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed