फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congress is fighting for the rights of farmers

हाथरस : कांग्रेस लड़ रही है किसानों के अधिकार की लड़ाई

Thu, 11 Feb 2021 10:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Congress is fighting for the rights of farmers
हाथरस : गांव जलालपुर में हुई कांग्रेस की सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक प्रदीप माथुर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव जलालपुर में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीएम शर्मा ने की। मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी, प्रदेश महामंत्री अनिल यादव, प्रदेश सचिव योगेश तालान, पूर्व प्रदेश सचिव महेश रावत, एससीएसटी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह थे। संचालन जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं सत्य प्रकाश रंगीला ने संयुक्त रूप से किया।
सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं चौ. चरण सिंह को नमन करने के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम वशिष्ठ, न्याय पंचायत अध्यक्ष राहुल बत्रा एवं जिला सचिव रतन सिंह दिवाकर, पिंटू खटीक, विजय कुमार चौहान आदि ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर उनके हक की आवाज को बुलंद कर रही है। पूरे प्रदेश में ही नहीं, पूरे देश में कांग्रेस पार्टी किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री अनिल यादव ने कहा कि जब तक सरकार नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हम किसानों के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव योगेश तालान एवं मोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों को गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को जानना है। उनकी लड़ाई को लड़ना है। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि गांव-गांव का जनमानस और किसान कांग्रेस के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में रामदेव द्विवेदी, सुरेशचंद्र शर्मा, दीपक रफी, प्रभु दयाल प्रभु, बाबा देवी सिंह निडर, रोशन लाल वर्मा ने काव्य पाठ किया।

सम्मेलन में महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, कुलदीप कुमार सिंह, अंकित पाराशर, धीरेंद्र बघेल, डॉ. गौरव कश्यप, अविनाश पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, सलमा बेगम, मोहम्मद ताहिर नूरी, नीरज शर्मा, धीरेश दीक्षित, अजीत कुमार चौहान, प्रदीप कुमार जादौन, दिनेश चौधरी, काजल चौधरी, पं संतोष शर्मा, ऊदल सिंह, अनुज संत, जैनुद्दीन जैन, राधेश्याम अग्निहोत्री, सत्य प्रकाश शर्मा, संजय प्रताप सिंह, निखिलवर्ती पाठक, अनुज शर्मा, विकास चौधरी, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा, पप्पू बौहरे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed